जनता दल एस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात में मंत्रीमंडल गठन पर चर्चा की। मुलाकात से पहले कुमारस्वामी ने कहा कि मैं उनका आशीर्वाद चाहता हूं ताकि कर्नाटक में एक स्थिर सरकार चल सके। सोनिया-राहुल से पहले उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मुलाकात की। कर्नाटक में सरकार गठन के लिए चर्चा करने दिल्ली पहुंचे कुमारस्वामी ने इस दौरान मायावती को बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सीपीएम के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी से फोन पर बातचीत कर उन्हें भी शपथग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया। मुलाकात में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस राज्य की 33 सदस्यों वाली कैबिनेट में अपने पास 20 मंत्रालय रखेगी, हालांकि 20 सीटों के बावजूद कांग्रेस का कैबिनेट में प्रतिनिधित्व कम ही रहेगा।
कांग्रेस के पास राज्य की 68 सीटें हैं जबकि जेडीएस के पास 37 विधायक हैं। मुख्यमंत्री पद के अलावा जेडीएस अपने पास महत्वपूर्ण मंत्रालय जैसे कि वित्त, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग को रखना चाहता है।
सोनिया-राहुल से मिले कुमारस्वामी, सरकार के गठन पर की चर्चा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा