April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सेमीफाइनल से पहले मीडिया से कुछ यू मिले कोहली, धोनी के लिए बोले यह

इंग्लैंड और वेल्स की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली से मुखातिब हुए।
इस दौरान विराट कोहली ने सेमीफाइनल मैच से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। इसके अलावा जब कोहली से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि धोनी के बारे में आप किसी से भी पूछेंगे तो स्पेशल बातें सुनने को मिलेंगी। विशेष रूप से जिन्होंने उनकी कप्तानी में खेलना शुरू किया है। जब कोई व्यक्ति इतना सब करता है तो उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जो भी किया है हम उसके आभारी हैं।
कोहली ने आगे कहा कि मेरे मन में धोनी लिए आदर हमेशा सबसे ज्यादा होगा। धोनी आपको खुद फैसले लेने के लिए स्पेस देते हैं। लेकिन अगर मैं उनसे कुछ भी पूछता हूं तो वह हमेशा बताने को तैयार रहते हैं। उनके साथ इतने साल खेलकर खुश हूं।

Share to...