April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सेना में भर्ती के लिए युवाओं की कश्मीरी युवकों की कतार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं की लंबी कतार लग गई। 111 पदों के लिए हो रही इस भर्ती में पहुंचे वालो का कहना है कि हमें परिवार और देश की सेवा का मौका मिलेगा, कोई और क्या चाह सकता है?
पिछले 5 दिन में हुईं 3 आंतकवादी वारदातों में भारत के 45 जवान शहीद हुए हैं। यह सभी वारदातें जम्मू-कश्मीर में हुईं। इसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है। 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आंतकियों ने फिदायीन हमला किया था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। 2 दिन बाद 16 फरवरी को मेजर चित्रेश बिष्ट आईईडी डिफ्यूज करते वक्त शहीद हो गए। 18 फरवरी को आंतकियों से हुई मुठभेड़ में मेजर समेत 4 जवान शहीद हो गए। जैश के 2 आतंकी मारे गए थे। इनमें एक पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड कामरान भी शामिल था।

Share to...