April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सेंसेक्स हुआ धड़ाम, 440 अंकों की तेज गिरावट पर बंद हुआ

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजारों में कारोबार का अंत तेज गिरावट पर हुआ। सेंसेक्स 440 अंक गिरकर 31160 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 136 अंकों की गिरावट के साथ 9736 के स्तर पर बंद हुआ। कुछ ग्रोथ को लेकर आशंकाओं और कुछ विदेशी माहौल में अनिश्चितताओं के चलते शेयर बाजार सहमे दिखे। यूएस फेड रिजर्व द्वारा दरों में इजाफे की भी संभावनाएं इस गिरावट का कारण रहीं।
पिछले सेशन में शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन गिरावट देखी गई थी। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ करीब एक महीने के न्यूनतम स्तर 31,599.76 अंक पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव की वजह से यह गिरावट आयी और आज भी ग्लोबल सेनेरियो के चलते बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

Share to...