August 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सुषमा स्वराज के बाद अमेरिका ने कही आतंकी संगठनों पर कार्यवाही की बात

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के बाद कहा कि पाकिस्तान को सभी आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करने की जरूरत है। इसमें ऐसे संगठन भी शामिल हैं जो पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं। सुषमा स्वराज ने यूएनजीए में अपने भाषण में विश्व से उन देशों पर कार्रवाई करने का आह्वान किया था जो आतंकवाद को पनाह देते हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हमारा ध्यान पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए उनकी क्षमताओं को बढ़ाने पर है। उन्होंने कहा कि वे चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर और स्थाई अभियान चलाए हुए हैं। हमारा विश्वास है कि वे इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आतंकवाद का सामना करने के लिए कदम उठाए हैं, लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्हें सभी आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाने की जरूरत है। इनमें वे भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं।

Share to...