फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस में रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था पर उन्हें विश्वास है। मामला कोर्ट में है इसलिए वह चुप है। सच के सामने आने का पूरा भरोसा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपना छोटा सा वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सच के सामने आने का भरोसा है। सत्यमेव जयते। रिया ने पूरे प्रकरण पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर रिया का ये वीडियो तेजी से वयारल हो गया है।
एक्टर की मौत के बाद रिया का ये पहला वीडियो बताया जा रहा है। जब से सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगा कर एफआईआर दर्ज करवाई है, एक्ट्रेस की मुसीबत काफी बढ़ गई है, लेकिन इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने भी एग्रेसिव स्टैंड लेते हुए खुद को ना सिर्फ निर्दोष बताया है बल्कि अपने पर लगे सभी आरोपों को भी बेबुनियाद बता दिया है।
ऐसे में अब रिया का ये वीडियो सामने आना इस केस में बड़ा मना जा रहा है। वैसे बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में पहली बार इस बात को भी कबूला है कि वे सुशांत संग लिव इन रह रही थीं।उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि सुशांत की मौत के बाद से उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी गई है। रिया के वकील ने बिहार पुलिस की भी जांच पर रोक लगाने की मांग की है। उनके अनुसार उस केस को भी मुंबई शिफ्ट कर देना चाहिए।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर