April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सुशांत केस में सीबीआई जांच पर यह बोली अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेंगी। ये फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान लिया। अब इस पूरे मामले पर सुशांत की करीबी दोस्त अंकिता लोखंडे ने रिएक्ट किया है। अंकिता ने ट्वीट किया कि जिसका हम लोग इंतजार कर रहे थे आखिरकार वही हुआ।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय की पीठ ने कहा कि अभिनेता की मौत के पीछे का सच सामने आना चाहिए। केंद्र की ओर से पेश महाधिवक्ता तुषार मेहता ने न्यायालय को बताया कि बिहार सरकार की सीबीआई जांच संबंधी सिफारिश स्वीकार कर ली गई है।

Share to...