अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की अंतिम यात्रा में भगदड़ मच गई। मंगलवार को हुए इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि 48 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सरकारी टेलीविजन चैलन के अनुसार कासिम सुलेमानी के गृहनगर केरन में सोमवार को अंतिम यात्रा निकाली गई थी। इसमें 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा से पहले भगदड़ मच गई। इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो गए, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई।
इससे पहले सोमवार को मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तेहरान में लाखों लोग एकत्रित हुए। इनमें देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खुमैनी भी थे। जनरल सुलेमानी को बीते सप्ताह अमेरिका ने बगदाद में मार गिराया था।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन