नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन कार्यक्रम को छोटा किया गया। यह ऐसे वक्त पर किया गया जब यह रिपोर्ट्स आ रही थी कि पाकिस्तान ने सुबह भारतीय वायुसीमा के उल्लंघन का प्रयास किया है।
बुधवार की सुबह भारतीय वायु क्षेत्र का पाकिस्तान की तरफ से उल्लंघन किए जाने के बाद प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रम को छोटा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के लिए आ गए।
एएनआई के अनुसार पीएम मोदी नेशनल यूथ फेस्टिवल 2019 कार्यक्रम में थे और और युवाओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने उनके हात में पेपर का एक टुकड़ा थमाया। जिसके बाद प्रधानमंत्री फौरन रूक गए और लोगों को हाथ दिखाते हुए वहां से निकल गए।
इससे पहले, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और आईबी के डायरेक्टर राजीव जैन समेत अन्य शीर्ष लोगों के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की।
सुरक्षा समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम ने छोटा किया कार्यक्रम

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त