April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश के 4 आतंकी किए ढेर, एके-47, गोला-बारूद बरामद

PTI10_12_2016_000073B

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकी मार गिराए। सुरक्षाबलों को पंजरान लस्सीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी गुरुवार रात को ही मिल गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों के पास से एके-47 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
गुरुवार देर रात जब सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया, तब आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में एक आतंकी मारा गया, हालांकि कुछ और आतंकियों ने समर्पण करने के बजाय गोलीबारी जारी रखी। इसके बाद शुक्रवार सुबह तक जवानों ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए 2 अन्य आतंकियों को मार गिराया।

Share to...