April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, हिज्बुल के टॉप कमांडर को घेरा

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके में हिज्बुल के एक टॉप कमांडर को घेर लिया है। दोनों ओर से जारी गोलीबारी में 4 युवक भी घायल हुए हैं। शोपियां एनकाउंटर में जिस हिज्बुल आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेरा है उसका नाम जीनत उल इस्लाम है। जीनत उल इस्लाम हिज्बुल का टॉप कमांडर है। ये एनकाउंटर शोपियां के तुर्कवानगाम गांव में हो रहा है।
जिस जगह एनकाउंटर चल रहा है उस जगह कुछ स्थानीय लोग भी पहुंच गए हैं जिनमें से 4 युवकों को गोली लगी है। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिल रही है। आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। इसी घर में जीनत उल इस्लाम भी है। इस घर के सदस्य भी अंदर मौजूद हैं। सुरक्षाबलों की कोशिश है कि घरवालों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए, इसलिए ऑपरेशन में सावधानी बरती जा रही है।

Share to...