April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीहोर में कर्ज से तंग किसान ने की खुदकुशी

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। जिले के रेहटी तहसील में आने वाले गांव जाजना के किसान ने 6 लाख रुपए के कर्ज से तंग आकर जहर खाकर मौत को गले लगा लिया।
जानकारी के अनुसार गांव जाजना के रहने वाले 55 सला के दुलचंद ने सोमवार को अपने ही घर में कीटनाशक पी लिया। मृतक के बेटे शेर सिंह ने बताया घर पर कोई नहीं था, जब उन्होंने जहर पिया, जिसके बाद उन्हें रेहटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे शेर सिंह ने बताया कि उसके पिता पर 4 लाख रुपए बैंक और 2 लाख रुपए अन्य का कर्ज था। इसके कारण वह काफी दिनों से परेशान थे। कर्ज से परेशान होकर आज उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

Share to...