April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीजफायर उल्लंघन और घुसपैठ से निपटने के लिए हम तैयार : नए आर्मी चीफ

नए आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे पहली बार मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक विश्वव्यापी समस्या है, भारत लंबे समय से आतंकवाद का सामना कर रहा है। अब पूरी दुनिया में आतंकवाद से प्रभावित कई देश महसूस कर रहे हैं कि यह कितना खतरनाक है।

पाकिस्तान का नाम लिए बिना जहां तक हमारे पड़ोसी की बात है तो उसकी नीतियों में आतंकवाद भी शामिल है। वह आतंकवाद के माध्यम से हमसे प्रॉक्सी वॉर करता है। यह सब लंबे समय तक नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर तोड़ा जाता है और घुसपैठ की भी कोशिशें होती हैं लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं।

आर्मी चीफ ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश हमारे खिलाफ छद्म युद्ध के तरीके के रूप में आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि यह स्थिति अधिक समय तक नहीं चल सकती क्योंकि आप अधिक समय तक सभी लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद वहां सुधार हुआ है। हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। यह कश्मीर में शांति स्थापित करने की ओर एक कदम है।

Share to...