भोपाल: श्रावण के तीसरे सोमवार को प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई। सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए शासकीय कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए। महंगाई भत्ता बढ़ाने की महत्वपूर्ण घोषणा कर दी।
सीएम शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को श्रावण माह के तीसरे सोमवार की बधाई देते हुए प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने की महत्वपूर्ण घोषणा की।
सीएम ने घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते,जो वर्तमान में 31% है,को 3% बढ़ाकर 34% किए जाने का निर्णय लिया है।
यह महंगाई भत्ता,केंद्र सरकार के शासकीय सेवकों के बराबर होगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता,अगस्त के वेतन से जो माह सितंबर में भुगतान होगा,से दिया जाएगा।
इस निर्णय से इस वित्तीय वर्ष में लगभग रुपये 625 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
वही सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि पेंशनर्स की महंगाई राहत को भी छत्तीसगढ़ से सहमति प्राप्त कर इसी अनुसार बढ़ाया जाएगा।
सीएम शिवराजसिंह चौहान की महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने की घोषणा के बाद प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों सहित कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई साथ ही काफी लंबे समय से महंगाई भत्ता को लेकर मांग कर रहे पेंशनर्स में भी खुशी की लहर है।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य