April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएए प्रदर्शन में थी ड्यूटी, गये थे संक्रमित क्षेत्र में, उज्जैन नीलगंगा टीआई पाल की लंबी जंग के बाद मौत

उज्जैन के नीलगंगा थाने के टीआई यशवंत पाल ड्यूटी के दौरान कंटेनमेंट क्षेत्र में गए थे। साथ ही CAA के बेगम बाग में चल रहे प्रदर्शन में भी उनकी ड्यूटी थी। जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लंबे समय से उनका इलाज अरविंदो हॉस्पिटल में चल रहा था।

उज्जैन के अम्बर कालोनी कंटेमेंट एरिये में ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आज उन्होंने इंदौर के अरविंदो अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली।

https://mobile.twitter.com/ChouhanShivraj/status/1252461112563511305

अरविंदो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विनोद भंडारी ने बताया कि पिछले 12 दिनों से टीआई यशवंत पाल अरविंदो में एडमिट थे वे जब से आए थे तभी से क्रिटिकल स्थिति में रहे रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही रही।

न्यूज प्रवाह उन्हें शत-शत नमन करता है। अब तक कई कोरोना अपनी जान गवा चुके हैं। सभी को हमारा सलाम।

Share to...