April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन में आज सामने आए 6 कोरोना पॉजिटिव

कोरोनावायरस का कहर निरंतर जारी है। भारत में कोरोनावायरस के मामले अब धीमी गति से बढ़ रहे हैं लेकिन कुछ स्थानों के लिए अब भी परेशानी का सबब बना हुआ है। इसमें मध्य प्रदेश का शहर उज्जैन में शामिल है। उज्जैन में आज 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसूया गवली ने बताया कि प्राप्त हुई रिपोर्ट में उज्जैन शहर के 6 व्यक्ति और कोरोना पॉजिटिव आए है।

इनका सभी का उपचार भी जारी है। जो व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं उनमें रामप्रसाद भार्गव मार्ग के 62 वर्षीय पुरुष, सरदार पटेल कॉलोनी की 25 वर्षीय युवती, निकास चौराहे के 65 वर्षीय पुरुष और रविंद्र नाथ टैगोर के 15 वर्षीय किशोर, 45 वर्षीय पुरुष और 24 वर्ष की महिला शामिल है।

Share to...