April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिला मुख्यालय में स्थित सीआरपीएफ के दूसरी बटालियन के मुख्यालय में आरक्षक कुलदीप सिंह ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह जब बटालियन मुख्यालय में सीआरपीएफ के जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह कुलदीप सिंह के बैरक की ओर दौड़े। वहां उन्होंने उसे खून से लथपथ देखा। बाद में उसे अस्पताल जे जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share to...