इंदौर: इंदौर शहर में लगातार साइबर अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है तथा पिछले कुछ सालों की बात करें तो एक के बाद एक साइबर अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। वहीं पुलिस ने अब जागरूकता अभियान चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जाकर साइबर पाठशाला की शुरुआत की है जिसमें विभिन्न तरीको से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
प्रदेश की आरती6 राजधानी इंदौर में साल दर साल साइबर संबंधी अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। पहले जहां पुलिस बैनर,पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई थी, तो वहीं अब पुलिस ने मोहल्ला और क्षेत्रों में जाकर पाठशाला के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।
इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक साइबर पाठशाला की शुरुआत की है। इस पाठशाला में साइबर संबंधी अपराध के बारे में क्षेत्रीय रहवासियों व अन्य लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही इस तरह की घटनाओं से किस तरह से बचा जा सकता है। इसके बारे में भी इस पाठशाला में जानकारी दी जा रही है।
बता दे इंदौर क्राइम ब्रांच ने पहली बार इस तरह की साइबर पाठशाला की शुरुआत की है और इसमें कई लोग हिस्सा भी ले रहे हैं, और वह साइबर अपराध के बारे में विभिन्न तरह की जानकारी ले रहे हैं जिन्हें विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी जा रही है और साइबर संबंधी अपराध से किस तरह से बचा जा सकता है। इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
फिलहाल जिस तरह से इंदौर पुलिस साइबर संबंधी अपराध को रोकने के लिए पाठशाला चला रही है। यह कितनी कारगर सिद्ध होती है यह देखने लायक रहेगी।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द