April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज से शुरू, पीएम ने दिल्ली में किया रोड़ शो

भारतीय जनता पार्टी 2023 में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव व 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है।भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज सोमवार से दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हो हो चुकी है। 2 दिन चलने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कारिणी के इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने के पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में रोड शो किया। पीएम मोदी का यह रोड शो संसद मार्ग के पटेल चौक से लेकर NDMC कन्वेंशन सेंटर जे सी रोड जंक्शन पहुंचकर संपन्न हुआ। करीब 15 मिनट का पीएम का रोड़ शो हुआ।

पीएम मोदी के रोड शो के कारण इस मार्ग पर आवागमन दोपहर के बाद शाम तक बंद कर दिया गया था। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर ट्रेफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुछ रास्ते बंद किये जाने और कुछ पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट थी। रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी गई। वरिष्ठ अधिकारी इसे लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो करीब 15 से 20 मिनट तक चला रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री सीधे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे और बैठक में शामिल हुए।

भाजपा ने 2023 में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव की भी तैयारियां शुरू कर दी है आज से भाजपा की राष्ट्रीय कारिणी की जो बैठक शुरू हुई है वह मंगलवार यानी 17 जनवरी तक चलेगी बैठक में गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी महासचिव भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सभी प्रदेश अध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी भी शामिल हुए प्रधानमंत्री के रोड शो के बाद कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। इसमें 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव की स्टेट की बनाई गई बनाई जा रही है। यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि इस बैठक के महज हफ्ते भर बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। हालांकि लोकसभा चुनाव के करीब 1 साल ही वक्त बचा है। इसलिए ज्यादा संभावना इस बात की है कि नड्डा को 2024 तक एक्सटेंशन दिया जा सकता है। पार्टी अध्यक्ष कार्यकाल बढ़ाए जाने की वजह इसी साल के आखिरी में होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हैं वहीं जम्मू-कश्मीर में भी बीजेपी चुनाव कराए जाने के आसार हैं।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया बैठक मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमजोर बूथों की पहचान कर उस पर मजबूत से काम करने को कहा पार्टी ने से 72000 बूथों की पहचान की है अब तक 132000 बूथों पर पार्टी पहुंच भी चुकी है वहीं पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि 9 विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतना है। 2023 हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जितना हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए चुनाव पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। हिमाचल में सरकार बदलने का ट्रेंड हम तोड़ नहीं पाए।

आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी में मंथन किया जा रहा है,और आगे की रणनीति बनाई जा रही है।

Share to...