April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सांसदों-विधायकों को पीएम मोदी ने दी नसीहत, ऐसे बयान देने से बचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों से बात की और उन्हें मीडिया के सामने विवादित बयान देने से बचने की नसीहत दी। पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया के सामने विवादित बयान देनें से बचें और बोलते समय संयम रखें। उन्होंने कहा कि मीडिया के सामने विवादित बयान देकर उन्हें मसाला न दें।
पीएम ने कहा कि हमारे नेता अक्सर ऐसे बयान देते हैं जो कई बार विवाद को जन्म दे देते हैं या विवाद को बढ़ा देते हैं। कई संवेदशील मुद्दों पर तमाम पार्टियों के नेताओं को यहां तक कि मंत्रियों को भी संवेदनहीन बयान देते हुए सुना गया है। उन्होंने अपनी पार्टी को ऐसे विवादित बयान देने से बचने की हिदायत दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और सांसद से कहा है कि वे संवेदनशील मुद्दों बयानबाज़ी न करें। उन्होंने कहा कि क्या कभी हमने ऐसा सोचा है कि हम ही कुछ गलतियां करके मीडिया के लोगों को मसाला दे देते हैं। यह मीडिया का दोष नहीं है, हमें अपने आप पर संयम रखना पड़ेगा।

Share to...