बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को फिर धमकी मिली है। 18 मार्च को उन्हें धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बॉलीवुड के दबंग खान की जान पर मंडराता खतरा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से सलमान को फिर से धमकी दी गई है। 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गई है। ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है।
ई-मेल में लिखा था ‘गोल्डी बरार को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोस करना है तो बात करवा दो। फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…’
सलमान खान के मैनेजर ने बांद्रा पुलिस में लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गर्ग और गोल्डी बराड़ के खिलाफ इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीनों के नाम पर FIR दर्ज कर ली है। बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
इससे पहले भी सलमान खान को गैंगस्टर की तरफ से धमकी दी जा चुकी है। 2019 में हरियाणा के गैंगस्टर और बिश्नोई के करीबी संपत नेहरा ने मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट का कई दिनों तक रेकी किया था। उस वक्त हथियार का रेंज कम होने की वजह से हमले का प्लान टाल दिया गया था। बताया गया था कि, जब नेहरा को गिरफ्तार किया गया था। तब वो बड़े हथियार लेने वापस हरियाणा लौटा था।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित