April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्रिकेटर उमेश यादव पहुँचे उज्जैन, बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, अभिषेक पूजन किया

हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी, वीवीआईपी श्रद्धालुओ का दर्शन करने आने का सिलसिला लगातार जारी हैं। आज सोमवार को अलसुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ी उमेश यादव पहुँचे और बाबा के दर्शन लाभ लिए।

सोमवार अलसुबह बाबा की भस्मारती में क्रिकेटर उमेश यादव शामिल हुए। उमेश यादव ने भस्मारती में धोती सोला पहनकर नंदी हाल में बैठकर भगवान की आरती में शामिल हुए। करीब 1 घण्टे से अधिक समय तक बैठकर बाबा का ध्यान लगाया।

भस्मारती के बाद उमेश यादव गर्भगृह में पहुँचे और बाबा महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के बाद उमेश यादव ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि देश दुनिया मे सुख शांति बनी रहे और बाबा महाकाल सबकी मनोकामना पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि यहां आकर बाबा के दर्शन पूजन कर और भस्मारती में शामिल होकर धन्य हो गया हूँ बहुत ही आत्मिक शांति मिली हैं।

Share to...