कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। सरोज खान का जाना बॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान है। सरोज खान उन कोरियोग्राफर्स में शुमार हैं जिन्होने बॉलीवुड के कुछ आइकॉनिक गानों की कोरियोग्राफी की है। अब उनके यूं चले जाने से हर कोई उनके काम को याद कर दुखी है। अब इस समय सोशल मीडिया पर सरोज खान का एक वीडियो वायरल है।
सरोज खान ने अपनी जिंदगी को डांस के लिए समर्पित कर दिया था। बॉलीवुड में उन्होंने 4 दशक कई कलाकारों को तैयार किया। ऐसे में सरोज खान ने जब अपना आखिरी इवेंट अटेंड किया था, उस समय भी उन्होंने डांस कर सभी का दिल जीता था। इस समय सोशल मीडिया पर सरोज खान का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सरोज खान फिल्ममेकर दिव्या खोसला कुमार संग डांस कर रही हैं। दोनों याद पिया की गाने पर थिरक रहे हैं। वीडियो में सरोज खान के एक्सप्रेशन देख हर कोई हैरान है। ये वीडियो इसी साल मार्च का बताया जा रहा है जब सरोज खान ने Iconic Women Of The Year Awards 2020 अटेंड किया था। वहां उन्हें सम्मानित किया गया था। उसी इवेंट में सरोज खान ने डांस भी किया था।
सोशल मीडिया पर सरोज खान का ये वीडियो ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इस वीडियो को देख भावुक हो रहा है और इस महान कोरियोग्राफर को याद कर रहा है। बॉलीवुड के तमाम सितारे भी सरोज खान को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। अब क्योंकि सरोज खान ने कई सेलेब्स को डांस करवाया है, ऐसे में उन सभी ने सरोज खान संग बिताए खूबसूरत लम्हों को याद किया है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर