असंसदीय भाषा इस्तेमाल करने के मामले में जब समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान लोकसभा में बीजेपी सांसद रमा देवी से माफी मांग रहे थे तो उस समय सांसद रमा देवी को गुस्सा आ गया और कहा खबरदार। उस समय अखिलेश यादव कुछ कहने के लिए उठे ही थे कि रमा देवी ने उनसे कहा कि आप उनका बचाव क्यों कर रहे हैं। इस के बाद रमा देवी ने कहा कि आजम खान का बयान देश की सभी महिलाओं का अपमान है। आजम खान की आदत बिगड़ी हुई है। रमा देवी ने कहा कि आजम खान के बयान से देश के महिला और पुरुष दोनों को बुरा लगा है। यह बात वह नहीं समझेंगे। इनकी आदत बिगड़ी हुई है। जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई हैं मैं यहां ऐसे कमेंट सुनने नहीं आई हूं, वहीं आजम खान की माफी के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मामले का पटाक्षेप करते हुए सभी सांसदों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह सदन सभी का है और सभी के सहयोग से चलता है। सदस्यों को ऐसी भाषा से दूर रहना चाहिए ताकि सदन की गरिमा को नुकसान न पहुंचे।
सपा सांसद आजम खान को माफी मांगनी पड़ी, लेकिन रमा देवी ने गुस्से में कहा यह..

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध