समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वे 82 साल के थे। मुलायम सिंह यादव को युरिन संक्रमण,ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबियत लगातार खराब होती जा रही हैं और आज सुबह करीब 8.15 बजे उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी हैं।
मुलायम सिंह यादव के भर्ती होने के बाद से अस्पताल में नेताओं का मिलने सिलसिला लगातार जारी था। रविवार को नेताजी का हाल जानने के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने भी अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव से की मुलाकात थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया था कि वे हर संभव मदद और सहायता देने के लिए मौजूद हैं। वहीं, राजनाथ सिंह मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे.
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे।मुलायम सिंह यादव मौजूदा वक्त में मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं।उत्तर प्रदेश की राजनीति हो देश की राजनीति, मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता हैं। वे तीन बार UP के सीएम रहे और वो केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं।
सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से उनके समर्थकों में दुःख की लहर हैं हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर नेताओ ने दुख प्रकट कर श्रधांजलि अर्पित की हैं। कई नेताओं में दुःख जताया हैं।
आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया है तो यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दुःख जताया हैं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दुःख जताया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुःख जताया हैं। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि मुलायम सिंह एसाव जमीन से जुड़े नेता थे। जेपी ओर लोहिया के आदर्शों पर चले। मुलायम सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। मुलायम ने लोगो की लगन से सेवा की।
मुलायम सिंह के निधन पर देश के नेताओ ने दुख जताया हैं।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य