April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सऊदी अरब और भारत की दोस्ती में क्या रुकावटें हो सकती है

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार से 2 दिन के भारत दौरे पर हैं। वो पाकिस्तान से होते हुए भारत आ रहे हैं। पाकिस्तान के साथ वो 20 अरब डॉलर के समझौते करके आ रहे हैं। अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकीं हैं कि भारत के साथ किस तरह के समझौते होंगे। भारत और सऊदी अरब के कई आपसी हित हैं। पाकिस्तान से सऊदी की नज़दीकी, कश्मीर पर सऊदी का रुख़, कट्टरपंथी ताक़तों को उसका समर्थन जैसे मुद्दे क्या भारत और सऊदी अरब की सच्ची दोस्ती के बीच रुकावटें डालने का काम करते हैं? दो दिनी दौरे के दौरान कई बातें निकल कर आने की उम्मीद है।

Share to...