April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलवामा में मुठभेड़ खत्म, मेजर समेत 5 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले का बदला सुरक्षाबलों ने सोमवार को लिया। जिस आतंकी कामरान उर्फ गाजी राशिद ने पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रची थी, सोमवार को सेना ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलवामा में 18 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म हो गई है लेकिन तलाशी अभियान अब भी जारी है। ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई और कामरान समेत 3 आतंकियों को ढेर किया गया।
पुलवामा में 18 घंटे से जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है। इसके साथ ही अबतक 3 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। शहीद जवानों में मेजर डीएस ढोढियाल, हेड कॉन्स्टेबल सेवराम, सिपाही अजय कुमार, सिपाही हरि सिंह और सिपाही गुलजार अहमद शामिल हैं। इसके अलावा एक लेफ्टिनेंट कर्नल, ब्रिगेडियर समेत 5 जवान घायल भी हुए हैं। एनकाउंटर में दक्षिण कश्मीर पुलिसे के डीआईजी अमित कुमार घायल हो गए हैं, उनके पैर में गोली लगी है जिसके बाद उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share to...