मप्र में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी करीब 2 हफ्ते से हड़ताल पर है और पूरे मप्र में विभिन्न जिलों व ब्लॉक पर संविदा स्वास्थ्यकर्मी धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुरहानपुर जिले के संविदा कर्मचारियों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। आधे वेतन में केवल खिचड़ी ही बन सकती, इसलिये कर्मचारियों ने चूल्हे पर संविदा खिचड़ी बनाकर खिचड़ी खाकर विरोध जताया।
बुरहानपुर जिले में विगत 15 से अधिक वर्षों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 14वे दिन भी जारी हैं। हड़ताल के 14वे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल स्थल पर ही दाल और चावल की खिचड़ी बनाई और सभी ने खाई, संघ की सदस्य संजू घरडे ने बताया कि आधे वेतन में संविदा कर्मचारियों की केवल दाल चावल की खिचड़ी ही पक सकती है, हम सभी खिचड़ी खाने को मजबूर है, दिन रात काम करने के बाद अच्छा खाने की इच्छा होने के बावजूद कम वेतन से मनपसन्द खाना नही बना पाते है, वेतन मिलने के 15 ही दिन में पूरा वेतन परिवार की जरूरतों, बच्चों की स्कूल फीस और ड्यूटी के आने जाने में ही खत्म हो जाता है। आज सभी ने संविदा खिचड़ी बनाकर खाई हैं। संविदा खिचड़ी बनाकर और खाकर कर्मचारियों ने विरोध जताया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संविदा कर्मचारियों की जायज मांगो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बयान दिया है कि जल्द संविदा प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक आयोजित कर हल निकाला जाएगा और हड़ताल को समाप्त किया जावेगा।

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम