April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संप्रदायवाद और जातिवाद से लोगों का विश्वास उठ चुका : शिवराज

उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन से मध्यप्रदेश भाजपा में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव नतीजों पर कहा कि अब देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। आतंकवाद और गुंडागर्दी करने वालों का राजनीति में स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास और गरीबों के कल्याण की जो योजनाएं चलाई गई हैं, उससे इन नतीजों के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता का उन पर पूरा भरोसा है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस दौरान शिवराज ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार ने बेहतर काम किया है। इसी तरह उत्तराखंड, गोवा और अन्य राज्यों में योजनाओं को जमीन पर पहुंचाया गया। इन राज्यों में बीजेपी ने नया इतिहास रचा है। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों की सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं। पंजाब को छोड़ अन्य चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है। अगर रुझान परिणाम में तब्दील हो गए, तो बीजेपी के लिए ये बड़ी जीत होगी।

Share to...