April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उत्तराखंड : बीजेपी ने रचा इतिहास, पर सीएम हारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी को प्रचंड बहुमत की ओर ले जा रहे हैं, लेकिन वह खुद अपनी खटीमा विधानसभा सीट से हार गए हैं। उत्तराखंड में बीजेपी की बहुमत के साथ जीत हो रही है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है।

खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। देवभूमि उत्तराखंड की बात करें तो यहां 70 सीटों की विधान सभा में बीजेपी को 48, कांग्रेस को 18, बीएसपी 2, अन्य 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है।

Share to...