April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संकट में कर्नाटक सरकार, कुमारस्वामी विदेश में

कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं। राज्य में कांग्रेस और जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। ये असंतुष्ट विधायक पहले स्पीकर से मिलने गए लेकिन स्पीकर घर पर नहीं मिले। उसके बाद वो राज्यपाल से मिलने पहुंचे। स्पीकर ने कहा है कि वो निजी काम से बाहर थे, लेकिन उन्होंने 11 इस्तीफ़ों की पुष्टि की है। स्पीकर ने कहा है कि कल रविवार है और वे सोमवार को इस मामले को देखेंगे। इन 11 विधायकों के अलावा एक और विधायक हैं जो कह रहे हैं कि वो इस्तीफ़ा दे सकते हैं। इन विधायकों के इस्तीफ़े के बाद कुमारस्वामी सरकार पर बहुमत खोने की नौबत में आ गई है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारास्वामी देश में नहीं हैं, वे अमेरिका गए हैं।

Share to...