मध्यप्रदेश कमलनाथ सरकार एक बार फिर संकट में घिरती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के कुछ और विधायक बेंगलुरू चले गए हैं। इन विधायकों की संख्या 15 से 17 बताई जा रही है जिनमें से ज्यादातर विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के 6 मंत्रियों समेत 17 विधायक जो पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक बताए जाते हैं, वो एक चार्टर्ड विमान से बीजेपी शासित कर्नाटक के बेंगलुरू चले गए हैं। बागी कांग्रेस विधायकों व अन्य, जो पाला बदलने के लिए तैयार रहे हैं, उनके लिए बेंगलुरू सुर्खियों में रहा है। कभी गांधी परिवार के करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया फिलहाल दिल्ली में हैं और कांग्रेस एक समझौते पर बातचीत करने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिलहाल कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा।
49 वर्षीय सिंधिया दिसंबर 2018 में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तब पिछड़ गए थे जब उन्हें केवल 23 विधायकों का ही समर्थन मिल सका था जबकि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत में उन्होंने बड़ा योगदान दिया था। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे पार्टी की राज्य इकाई पर भी उनका ही नियंत्रण रहा। वहीं मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि यह खबर गलत है वह लोग होली मनाने गए होगें।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध