April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

श्रीनगर में टारगेट कर पुलिसवाले पर चलाई गोलियां, शहीद, 7 साल की बेटी को भी लगी गोली

श्रीनगर के अनचार सौरा इलाके में मंगलवार को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में उनकी 7 साल की बेटी सफा कादरी भी गोली लगने से जख्मी हो गई। सफा की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर दोनों पर गोलियां चलाई। उन्हें इलाज के लिए पास की अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सैफुल्ला ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी का इलाज जारी है। घटना सौरा के मलिक साब इलाके की है।

12 मई को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने चडूरा तहसीलदार ऑफिस के क्लर्क राहुल भट्ट को ऑफिस में घुसकर गोली मार दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 7 मई को श्रीनगर के अली जान रोड स्थित ऐवा ब्रिज पर आतंकियों ने पुलिसकर्मी गुलाम हसन डार को गोली मार दी थी।

18 अप्रैल को पुलवामा में आतंकियों ने काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान पर चाय पीने आए रेलवे सुरक्षा बल के 2 जवानों सब इंस्पेक्टर देवराज व हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

Share to...