श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनके पार्थिव शरीर का विले पार्ले के सेवा समाज शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेलिब्रेशन क्लब से तिरंगे में लपेटकर उनका पार्थिव शरीर लाया गया था। यहां बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। शाहरुख खान, प्रसून जोशी और रणधीर कपूर यहां पहुंचे। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था और मौत की वजह दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था। उनकी इस अंतिम यात्रा में जिस वाहन में उनके पार्थिव शरीर को लाया गया था, उसमें अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और मोहित मारवाह सवार थे। एक्ट्रेस के दीदार के लिए भारी मात्रा में फैन्स सड़कों पर मौजूद थे। कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी यहां पहुंच रहे हैं।
श्रीदेवी… राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन