मध्य प्रदेश के 2 विधानसभा सीट मुंगावली और कोलारस उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। वहीं, कांग्रेस ने मुंगावली सीट जीत ली है और कोलारस में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। उपचुनाव के नतीजे से इस साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की जनता के मूड का अंदाज़ा मिलेगा। पिछली बार दोनों सीटों पर कांग्रेस का क़ब्ज़ा था, ऐसे में लंबे समय बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी कांग्रेस के लिए ये नतीजे बेहद महत्वपूर्ण होंगे, वहीं शिवराज सरकार की गिरती साख के बीच बीजेपी के लिए ये उपचुनाव साख का सवाल बन गया है। वहीं ओडिशा की एक विधानसभा सीट बिजेपुर पर भी मतगणना शुरू हो गई है।
कांग्रेस ने मुंगावली सीट जीती, कोलारस में बढ़त जारी

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन