April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शिप्रा नदी के पुल से 11 महीने की बच्ची को फेंका, हुई मौत

बच्चों के साथ शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उज्जैन में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 11 माह की बच्ची को शिप्रा नदी के पुल पर नीचे फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की लाश को पुल के नीचे से बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उज्जैन के नाना खेड़ा थाना के अंतर्गत पुलिस को सुचना मिली थी कि एक बच्ची की लाश पुल के नीचे पड़ी हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची कोसमोस माल के सामने मजदूरी करने वाले जानम और उमेश की 11 माह की बेटी शिवानी है। शिवानी की नानी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे के आसपास अज्ञात आरोपी शिवानी को उठा ले गया। सभी नींद में थे और अज्ञात आरोपी पर परिजनों ने आरोप लगाया कि शिवानी उठाने के बाद संभवत बच्ची के पैर में से कड़े भी निकाल लिए और बाद में शिवानी को पुल से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। फॉरेंसिक टीम के अनुसार शिवानी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

Share to...