April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शमी के आईपीएल खेलने पर मड़राए बादल…

बीसीसीआई के कांट्रेक्ट लिस्ट से पहले ही बाहर हो चुके क्रिकेटर मोहम्मद शमी के आईपीएल खेलने पर भी संकट के बादल मंडराने लगा है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने कहा कि मोहम्मद शमी के दिल्ली की टीम से खेलने को लेकर जल्द फैसला करेगी। वहीं, कोलकाता पुलिस ने भी पत्नी की शिकायत के बाद क्रिकेटर शमी पर आईपीसी की 7 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शमी की पत्नी हसीन जहां ने आरोप लगाया कि शमी ने उन्हें कमरे में बंद कर रेप की कोशिश की। साथ ही हसीन ने इस बाबत एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी किया है। अवैध संबंधों के आरोपों को लेकर उनकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद कोलकाता के लाल बाजार पुलिस हेडक्वार्टर में शमी समेत 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। कोलकाता पुलिस ने शमी और उनके परिवार के 4 सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। यदि इसके तहत कार्यवाही होती है तो शमी को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

Share to...