राजस्थान सरकार ने कल शुक्रवार को ही महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम लगाने के मकसद से रेप कानूनों को कठोर बनाने का एक प्रस्ताव पारित किया था। इस नए कानून के तहत 12 से कम उम्र की बच्ची के साथ रेप के दोषी तथा गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान किया था, लेकिन इस कानून के एक दिन बाद ही राज्य में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामना आई है। इतना ही नहीं बलात्कारियों ने ना केवल रेप किया बल्कि रेप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।
बारां जिले में 6 युवकों ने 40 वर्षीय एक महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना 2 दिन पहले की है। पीड़िता ने वीडियो का पता चलने के बाद बारां जिले के महिला पुलिस थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 376 और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बारां महिला पुलिस थाना के प्रभारी ने बताया कि महिला कोटा में सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में काम करती थी। उसने 5 मार्च को 6 युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि अपनी ससुराल वालों से मिलने के लिए जब वह बारां पहुंची थी, तभी इनमें से एक आरोपी चेतन मीणा जिसकी उम्र 21 है उसे मोटरबाइक से ससुराल पहुंचाने के बहाने समसपुरा गांव के निकट किसी सुनसान जगह पर ले गया। पीड़िता चेतन से परिचित थी।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद 5 अन्य भी मीणा के साथ आ गए और बारी बारी से सबने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मोबाइल फोन पर इस घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बताया कि अगले दिन आरोपियों ने उसे उसके ससुराल के निकट छोड़ दिया और यह धमकी दी कि अगर उसने किसी से भी इस घटना का जिक्र किया तो वे उसके परिवार वालों की हत्या कर देंगे। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच के लिये मामला बारां के डीएसपी को सौंप दिया गया है।
कल ही बना कानून, फिर गैंगरेप, वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन