शुक्रवार को अचानक पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग यार्ड का एक हिस्सा कोंडली नहर में जा गिरा। जिसके चलते कई बाइक और स्कूटी सवार महिला नहर में डूब गए। यह इलाका दिल्ली और गाजियाबाद का बॉर्डर है और सुबह-शाम भारी संख्या में लोग इस कूड़े के पहाड़ के किनारे से निकलते थे। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और लोगों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में 2 लोगों के मौत की खबर है। जबकि 4 लोगों को अब तक मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।
बताया जरा है कि हादसा इतना भयानक था कि नहर के रास्ते जाने वाले बाइक, कार और जेसीबी मशीन के साथ कई महिला और लोग भी इस नहर में डूब गए। नहर के किनारे लगी जाली तक टूट गई है। मौके पर पुलिस है और जांच में जुटी है।
विस्फोट के साथ ढहा कूड़े का पहाड़, 2 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

More Stories
तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कोलाथर सीट से मिली हैं हार
फ़िल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने परिवार सहित किए बाबा महाकाल के दर्शन
पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह