May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंत्री कलराज मिश्र सहित 3 ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कलराज मिश्र के इस्तीफा देने के बाद कुल 4 मंत्रियों ने मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते और कलराज मिश्र के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल का रविवार यानी 3 सितंबर को विस्तार किया जाना है। इसी दिन सुबह 10 बजे मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

Share to...