April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विरोधी दल के नेता ने सीमा का हाल जानने के लिए की चीन से बात : स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को राज्य सभा में पाकिस्तान और चीन के मुद्दे पर सदन को बताया कि भारत ने दोनों देशों से शांति का माहौल स्थापित करने के लिए हर संभव कोशिश की है। पाकिस्तान के बारे में उन्होंने कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकता है।
चीन के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े विरोधी दल के नेता ने भारत सरकार से स्थिति के बारे में जानने के बजाय चीन के राजदूत को बुलाकर जानकारी मांगी। इस पर आनंद शर्मा ने सफाई देने की कोशिश की। स्वराज ने कहा कि कांग्रेस नेता को पहले सरकार ने जानकारी लेनी चाहिए थी फिर चीन के राजदूत से बात करनी चाहिए थी।
सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी नेता को धीरज और संयम बनाए रखना होता है। हमने नक्शे के साथ विपक्षी नेताओं को बातें समझाईं। उन्होंने सदन में भारत सरकार के स्टैंड को सदन में बताया। उन्होंने विस्तार से बताया कि चीन और भूटान के बीच में क्या विवाद है और भारत इसमें क्यों शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत इसके हल के लिए प्रयास कर रहा है।
उन्होंने सपा नेता रामगोपाल यादव के युद्ध की तैयारी के बयान पर कहा कि युद्ध से समाधान नहीं निकलता। सेना को तैयार रखना होता है। धैर्य और भाषा संयम और रणनीतिक रास्तों से हल निकालने की कोशिश की जा रही है। अब आर्थिक क्षमता से रास्ते देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों को अपने विकास में मदद चाहिए।
विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि अपनी और पड़ोसियों की तरक्की भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मई, 2014 में 116 बिलियन डॉलर का निवेश था अब चीन से 37 फीसदी ज्यादा पैसा भारत में आया है।

Share to...