April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान, परिसर में की साफ सफाई

भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अमृत महोत्सव स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर के अंतर्गत आज बरकतउल्ला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना यू टी डी ( यू आई टी) इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के यू आई टी विभाग में , विभाग के निदेशक प्रो नीरज गौर के मार्गदर्शन में एवं इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राजवैद्य एवं इकाई के कैंपस एंबेसडर बीरबल परमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सकारात्मक संस्थान से अनिता मैडम,अंशु सिंह मैडम एवं उनकी टीम के लोग उपस्थित रहे, एवं यू आई टी विभाग से डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ पूनम सिन्हा, डॉ मधु वर्मा, एवं इकाई के वरिष्ठ स्वयं सेवक पिंटू परमार एवं अन्य सभी स्वयं सेवक सुमित बरोदे ,नेहा चौबे, नीतू परमार , राहुल सिसोदिया, ईशा पाटिल ,शिवानी ,दान प्रताप ,सत्यम,कन्हैया ,अरुण , ज्ञानसागर, शैलेंद्र,आदर्श गुप्ता, खुमेश, जूही, साधना, पूजा, सौरभ , गौरव, सोनाली, देवेंद्र पटेल, यशराज, अभिषेक इत्यादि स्वयं सेवक उपस्थित रहें साथ में विभिन्न विभागों के छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।

सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सकारात्मक संस्थान की टीम के साथ मिलकर परिसर की सफाई की एवं छात्र छात्राओं को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया साथ ही एनएसएस के स्वयंसेवकों को सकारात्मक संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Share to...