August 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विज्ञापन मामले में आप से वसूले जाएंगे 97 करोड़ रुपए, आदेश

दिल्ली की आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए उपराज्यपाल ने उससे 97 करोड़ रुपए वसूलने के आदेश जारी किए हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर विज्ञापन देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशानिर्देश के उल्लंघन का आरोप है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को यह निर्देश जारी किया। इसके साथ ही उपराज्यपाल ने संबंधित मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं।
इससे पहले 10 मार्च को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करके करोड़ों रुपए के विज्ञापन जारी किए। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने करोड़ों रुपए के विज्ञापन अन्य राज्यों में खर्च किए हैं।
कैग की यह रिपोर्ट शुक्रवार याने कि 10 मार्च को दिल्ली विधानसभा में पेश की गई थी। इस रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के कई विभागों के कामकाज के तरीकों पर सवाल खड़े किए गए थे। कई विभागों ने तो नियमों का उल्लंघन करके सरकारी धन का इस्तेमाल किया था।

Share to...