बुरहानपुर: बुरहानपुर जिला वनकर्मी संघ ने अपनी लम्बित मांगो को लेकर आज ज्ञापन सौपा। वनकर्मियों की हड़ताल 5 चरणों मे होना थी जिसका पहला चरण 14 फरवरी से होना था जिसे वन सुरक्षा को देखते हुए स्थगित कर आज ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दे रहे है। मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा जिसको लेकर आज कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।
कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर एक प्रांतीय आंदोलन की तैयारिया की जा रही है। जिसे कर्मचारी 5 चरणों में पूर्ण करेंगे,अंतिम चरण में हड़ताल पर जाएंगे।
वनकर्मियों की हड़ताल का प्रथम चरण 14 फ़रवरी 2023 को था परन्तु वन सुरक्षा की दृष्टि से स्थगित करना पड़ा। जिसके बाद आज 17 फरवरी को जिला कलेक्टर ज्ञापन देने के लिए मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तथा जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
वन कर्मचारियों का कहना यह है कि वन कर्मचारी होने के बावजूद भी हम अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने में नाकाम रहे वह हमें मार सकते है। लेकिन हम उन्हें नहीं मार सकते सरकार भी कुछ नहीं कर रही है,वही सरकार हमे सशस्त्र बल घोषित करे ।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी