April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाशिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में उमड़ा भक्तो का सैलाब, चलित भस्मारती में शामिल होकर किये भक्तो ने दर्शन

हीना तिवारी,उज्जैन: आज महाशिवरात्रि पर्व हैं। देशभर में महाशिवरात्रि पर्व आज हर्षोल्लास व भक्तिभाव से मनाया जा रहा हैं। देशभर में शिव मंदिरों में भक्तो की भीड़ उमड़ी हैं और अल सुबह से भक्त भोले बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुँचे हैं। छोटे मन्दिर हो या बड़े मन्दिर या ज्योतिर्लिंगों में दर्शनों के लिए आज अलसुबह से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे है कतार में लगकर भोले बाबा के दर्शन पूजन कर रहे हैं। त्रयम्बकेश्वर, काशी,महाकाल,ओंकारेश्वर, घृष्णेश्वर सहित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में व अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है और महाशिवरात्रि पर भक्त भोले बाबा के दर्शन पूजन कर पर्व मना रहे हैं।

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन महाकालेश्वर मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तो ने आज भस्मारती का आनंद लिया। आज शनिवार को शनि प्रदोष पर महाशिवरात्रि पर्व का आना एक संयोग माना जा रहा है क्योंकि ये फल दायक माना जाता है। आज प्रातः बाबा महाकाल के पट 3 बजे अलसुबह खोल दिए गए जहां भक्त दर्शन को लालायित नजर आए क्योंकि मौका बेहद खास है। देवाधिदेव महादेव के महाशिवरात्रि पर्व पर हर कोई शिव की नगरी में शिव में समाहित होना चाहता है।

महाशिवरात्रि पर प्रति वर्ष की तरह आज तड़के 3 बजे बाबा महाकाल की भस्मारती की गई। इससे पहले बाबा को पंचामृत अर्थात दूध, दही, घी,शक्कर व शहद से नहलाया गया। इसके बाद चंदन का लेपन कर सुगन्धित द्रव्य चढ़ाए गए। बाबा की प्रिय विजया (भांग) से भी उन्हें श्रृंगारित किया गया।

आज महाशिवरात्रि पर अद्भुत तरीके से बाबा महाकाल श्रंगार किया गया। बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में इस बार जिला प्रशासन  महाकाल प्रबंध समिति के द्वारा बैठक कर पहले से ही निर्णय लिया गया था कि बाबा महाकाल के भक्तों को रात्रि 2:30 बजे से ही बाबा महाकाल के सुगमता से दर्शन व्यवस्था की गई।  जो कि बाबा महाकाल के जैसे ही पट खुले वैसे ही श्रद्धालुओं को दो तरफ से लाभ प्राप्त हो सका , एक तो महाशिवरात्रि पर्व का दिन ओर आज के दिन चलित भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं को भस्म आरती में बाबा महाकाल का पुण्य लाभ का अवसर प्राप्त हुआ।

चलित भस्म आरती में बाबा महाकाल के दरबार मे ऐसा नजारा देखने को मिला था। जो कि आज महाशिवरात्रि के महापर्व पर चलीत भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रहे। वह भी आज का जो अवसर है महाशिवरात्रि का महापर्व ऐसे में श्रद्धालु बाबा महाकाल के भक्त जब दिव्य अलौकिक भस्म आरती दर्शन कर अपने-अपने घर की तरफ जा रहे हैं उनका कहना है कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसे सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन होंगे और भस्म आरती में आने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

बाबा महाकाल को दूल्हे के रुप में श्रृंगार किया गया हैं। बाबा महाकाल को गुलाबी रंग का सेहरा बाँधा गया हैं। बाबा के अलौकिक दर्शन कर भक्त धन्य हो गए हैं।

महाकाल में 19 फरवरी की रात तक गर्भ ग्रह के कपाट खुले रहेंगे इस तरह यहां भक्त लगातार 44 घंटे तक दर्शन कर सकेंगे शिवरात्रि के अगले दिन यानी 19 फरवरी को सुबह 11:00 बजे महाकाल का सेहरा उतारा जाएगा उनके स्वर्ण आभूषण लॉकर में रखकर सील किए जाएंगे दोपहर 12:00 बजे से भस्म आरती होगी जो कि साल में एक बार ही दिन में आयोजित की जाती है महाकाल के दर्शन के लिए देर रात से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और करीब डेढ़ से 2 घंटे लाइन में लगकर लोग बाबा महाकाल के दर्शन कर पा रहे हैं महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं वहीं मंदिर समिति के द्वारा भी श्रद्धालुओं को आसानी से सुगमता से दर्शन होगा इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी है और हर भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहा है और बाबा के दर्शन पाकर धन्य हो रहा है।

Share to...