April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लेबनान में घातक विस्फोट का कारण है यही केमिकल, भारत में इस स्थान से किया गया जब्त

अमोनियम नाइट्रेट के कई कंटेनर जब्त किए गए हैं। इन कंटेनरों में कुल 740 टन अमोनियम नाइट्रेट बंद थे। ये वही केमिकल है जिसके कारण मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरुत में घातक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के कारण करीब 150 लोगों की मौत हो गई थी। 5000 से अधिक लोग जख्मी हैं। इसके अलावा दर्जनों लोग लापता हैं वहीं 2 लाख 50 हजार लोग बेघर हो गए हैं।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई शहर से 20 किमी दूर केमिकल की बड़ी खेप को रखा गया था। हालांकि जहां ये रखा गया था वह आवासीय स्थान नहीं था। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल फर्टिलाइजर व विस्फोटकों के निर्माण में किया जाता है। 2015 में केमिकल की यह खेप तमिलनाडु स्थित कंपनी अम्मन केमिकल्स से लाई गई थी। इसे आयात नियमों के कथित उल्लंघन के कारण जब्त किया गया। कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

Share to...