April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लिटिल मिस यूनिवर्स 2017 में भारत की 12 साल की पदमाल्या नंदा होगी शामिल

भारत विश्व मंच पर सभी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहा है। चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो, या कला भारत दुनिया का अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसी बीच भारत की एक बेटी देश का नाम रौशन करने की तैयारी में है।
लिटिल मिस यूनिवर्स 2017 ब्युटी प्रतियोगिता में ओडिशा की 12 साल की पदमाल्या नंदा भारत का प्रतिनिधित्व करने के चुनी गई हैं। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 31 मई से यूएस के जॉर्जिया में शुरू हो रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
12 साल की पदमाल्या आठवीं क्लास की छात्रा हैं। इस प्रतियोगिता के चयन होने के बाद पदमाया ने कहा कि मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। सुप्रीम कोर्ट के जाने मानें वकील प्रसन्ना कुमार नंदा और डॉक्टर सुभासुधा प्रियदर्शनी की बेटी हैं पदमाल्या। वह अपनी इस सफलता के लिए अपने माता-पिता की तरफ से मिले प्रोत्साहन को श्रेय देती हैं। गौरतलब है कि पदमाल्या लिटिल मिस जूनयिर मॉडल इंटरनेशल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Share to...