April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

डाक विभाग में 4982 पदों पर निकली नौकरी

Business concept. Isolated on white.

भारतीय डाक विभाग ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्किल के लिए ग्रामीण डाक सेवक के पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जून, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक के 4982 पदों के लिए आवेदन मंगाया है।
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से 10वीं की डिग्री होनी चाहिए। इससे ज्यादा क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अलग से प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
भारतीय डाक विभाग द्वारा पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्किल के लिए चुने गए ग्रामीण डाक सेवक को 25000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Share to...