पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब उनके मंत्री बेटे तेजप्रताप यादव के पेट्रोल पंप का लाइसेंस भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रद्द कर दिया, जिसके बाद तेज प्रताप ने लाइसेंस रद्द किए जाने को कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर उन्हें स्टे मिल गया है। इस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी। इस महीने तेज प्रताप को ग़लत तरीके से लाइसेंस लेने के आरोपों के बाद नोटिस जारी किया गया था। तेज प्रताप को पटना के बेउर जेल के पास पेट्रोल पंप आवंटित किया गया था, जिस पर बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाया था कि 2011 में पटना में पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए तेज प्रताप ने फ़र्ज़ी काग़जात दिखाए थे। साथ ही आरोप लगाया था कि उन्होंने तेल कंपनी के एक अधिकारी से साठ-गांठ कर ग़लत तरीके से पेट्रोल पंप का लाइसेंस लिया।
लालू के बेटे तेज के पेट्रोल पंप का लाइसेंस हुआ रद्द, और फिर स्टे

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत