April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनंतनाग जिले में आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के हमले में 6 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। यह घटना शाम 7 बजे हुई। भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकियों ने पुलिस के वाहन पर हमला किया। इससे वाहन में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस कर्मियों का दल एसएचओ के साथ ड्यूटी करके लौट रहा था। पुलिस के अनुसार एसएचओ सहित पुलिस कर्मी जिस वाहन में थे उस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। पुलिस कर्मियों पर अच्छबल गांव में भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला किया। वाहन में मौजूद सभी 6 पुलिस कर्मियों की मौत होने पर आतंकी उनके हथियार लेकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार इस हमले का संबंध अनंतनाग के अरवानी में आज हुए एनकाउंटर से है। इस एनकाउंटर में लश्कर का कुख्यात आतंकी जुनैद मट्टू एक इमारत में फंसा हुआ था। माना जा रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है। उसके 2 साथी पहले मारे जा चुके हैं। जुनैद दक्षिण कश्मीर में कई हमलों में शामिल रहा है।

Share to...